आप सुप्रीमो से मुलाकात कर , आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुई विशेष चर्चा : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर : आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के लुधियाना दौरे के दौरान अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के गेस्ट हाउस में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पंजाब की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, राज्य में जारी विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मुलाकात के दौरान अश्वनी अग्रवाल ने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कई सकारात्मक पहल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं तथा विकास कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और आने वाले समय में इन योजनाओं का लाभ व्यापक स्तर पर जनता तक पहुंचेगा। जनहित और विकास आधारित नीतियों के माध्यम से पंजाब लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

बैठक के दौरान आगामी पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा विकास आधारित राजनीति के माध्यम से जनता का विश्वास और मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर पर संवाद बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

मुलाकात के उपरांत अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और सार्थक रही। इसमें पंजाब के विकास, जनकल्याण और संगठन को मजबूत करने को लेकर कई उपयोगी सुझावों तथा भविष्य की रणनीति पर गंभीर चर्चा की गई।

इस अवसर पर अश्वनी अग्रवाल ने विशेष रूप से आप सुप्रीमो को श्री बालाजी का चित्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

Related posts

कैंसर पर विजय का जश्न: अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट, फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर ने कैंसर सर्वाइवर डे पर साहस, उम्मीद और जज़्बे को किया सलाम

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लूट मामले में काबू किया एक आरोपी, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

BREAKING: जालंधर के मशहूर BMS फैशन स्टोर पर दिनदिहाड़े FIRING, 2 बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम