दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों की इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में
बस्ती शेख स्थित मोहल्ला तेज मोहन नगर में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई नगर निगम और पुलिस की सयुक्त कार्रवाई है।
इस दौरान नशा तस्करी आरोपी के घर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिराया गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह ने कहाकि अब हॉट सपॉट इलाकों में जांच की जा रही है। आज गगनदीप उर्फ गग्गी नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मकान का मालिक गगनदीप इलाके में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। इसी साल अगस्त में पुलिस ने उसे दूसरी बार एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा था। गगनदीप अभी भी कपूरथला जेल में बंद है। आरोपी पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 7 मामले दर्ज है।
इस मकान में नशा तस्कर अपनी पत्नी, दो बेटे और एक छोटी बेटी के साथ रहता था। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के तहत संबंधित संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत यह कदम उठाया जा रहा है।