पंजाब केसरी पर की गई कार्रवाई बदले की राजनीति- इंजी. चंदन रखेजा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में पंजाब की मान सरकार द्वारा एक बार फिर हिंद समाचार समूह पर कार्रवाई की गई, जिसका जमकर विरोध हुआ। भाजपा और कांग्रेस के कई आला नेता होटल पार्क प्लाजा में पहुंचे और पंजाब सरकार की इस कार्रवाई का शांतिपूर्ण विरोध किया। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने दोनों ही पार्टियों के करीब 40 नेताओं को हिरासत में ले लिया और देर रात उन्हें जमशेर स्थित सदर थाने ले जाया गया। इसी बीच भाजपा के जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली, वे अपने कई साथियों के साथ जामशेर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

चंदन रखेजा ने सरकार की इस कार्रवाई को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसे बदले की राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ऐसे पत्रकार समूह पर कार्रवाई की है, जिसके परिवार ने शहादत देकर निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा दिया है। भाजपा के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी पर रखेजा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहले ही वेंटिलेटर पर है और मोगा में हुई बदलाव रैली में पंजाबियों का उत्साह देखकर सरकार अपना होश खो बैठी है। दिल्ली तक इनके नेता और अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं।

जालंधर में बीजेपी के बड़े नेताओं की गिरफ़्तारी के बाद रखेजा ने अपने साथियों सहित सुबह तक थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से इन गिरफ्तारियों को लेकर कई सवाल खड़े किए। इस मौके पर उनके साथ महासचिव गुरमीत सिंह, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव जेपी पांडे, अमरजीत कुमार, जरनैल सिंह दीपला, रविंदर, राजविंदर घुम्मन, भवनीत सिंह, गुरविंदर सिंह मुल्तानी, संदीप पठानिया सहित कई अन्य साथी भी मौजूद रहे और सरकार की इस बदले की राजनीति का जमकर विरोध किया।

Related posts

जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को मिला “ISRO” जाने का मौका, DC ने की स्टूडेंट्स से मुलाकात

ADC ने शिक्षा संस्थानों और अस्पतालों को व्यावसायिक सिलेंडर प्राथमिकता के आधार पर देने के दिए निर्देश

Daily Horoscope : नवरात्रि के पहले दिन माता रानी किन राशियों पर रहेगी मेहरबान, पढ़ें राशिफल