दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन शाहकोट में दर्ज एफआईआर नंबर 90 दिनांक 09.04.2026 को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अकरम के घर से लगभग 35 लीटर लाहन बरामद की गई थी। हालांकि इस मामले पुलिस की एक वायरल सीसीटीवी वीडियो जिसमें एक ड्रम बाहर से लाया जा रहा है, ने बरामदगी को लेकर संदेह उत्पन्न कर दिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बरामदगी के लिए एक कंटेनर की व्यवस्था की गई थी।
वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ बलविंदर सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह और एक महिला कांस्टेबल को पुलिस लाइन हाजिर किया गया है। एसपी (जांच) वनीत अहलावत, आईपीएस को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का कार्य सौंपा गया है।
उक्त एफआईआर में आरोपी की पूर्व में भी आपराधिक संलिप्तता रही है। उसके खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 295 आईपीसी, मारपीट/झगड़े से संबंधित मामले तथा धारा 363 और 366 आईपीसी शामिल हैं। दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।