स्थानीय निकाय चुनावों में AAP पार्टी की शानदार जीत, विकास पर लगी जनता की मुहर: अश्वनी अग्रवाल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के वार्ड नंबर 80 के पार्षद और अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने पंजाब में हुए नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को बधाई दी है। अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर वोट डालकर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ा है। यही कारण है कि स्थानीय निकाय चुनावों में भी मतदाताओं ने पार्टी के पक्ष में खुलकर समर्थन दिया।

पार्षद अग्रवाल ने आगे जीत की ख़ुशी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पंजाब में विकास की नई इबारत लिखेगी और लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। वहीं उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों, परिषद सदस्यों और पार्टी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास को प्राथमिकता देंगे।

Related posts

मानव सहयोग सोसायटी द्वारा 27 सितम्बर को लगाया जाएगा 24वां आंखों का मुफ्त जांच एवं ऑपरेशन कैंप

HMV कॉलेज की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने GNDU मेरिट लिस्ट में किया टॉप

डोली सैनी बनीं जालंधर सेंट्रल महिला कांग्रेस की प्रधान