AAP सुप्रीमो केजरीवाल-CM मान पहुंचे गुरुग्राम जेल, बंद कमरे में 20 मिनट दोनों ने पूर्व मंत्री अरोड़ा से की मुलाकात

दोआबा न्यूज़लाइन

गुरुग्राम: AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुग्राम की भोंडसी जेल पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने आज जेल में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं ने करीब 20 मिनट तक मंत्री अरोड़ा के साथ एक अलग कमरे में बातचीत की। बता दें कि पंजाब के सीएम मान पहले दिल्ली गए थे और वहां से आप सुप्रीमो के साथ भोंडसी जेल पहुंचे।

बताते चलें कि AAP के मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 9 मई को मनी लॉन्ड्रिंग और ₹100 करोड़ से अधिक के फर्जी जीएसटी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने पहले उन्हें 7 दिन के रिमांड पर लिया। इसके बाद ED को दो दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला था। जिसके बाद पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

Related posts

केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा

दिल्ली में छात्र आंदोलन तेज: जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में मोबाइल इंटरनेट बंद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की हत्या हो रही

NEET पर राजनीति कर रही कांग्रेस, अपने और सहयोगी दलों के राज्यों के परीक्षा घोटालों पर क्यों है खामोश? : विजय सांपला