जालंधर नगर निगम चुनाव : ”आप” ने अपना गेमप्लान किया शुरू, कांग्रेस पार्षद सहित एक आजाद ने थामा झाड़ू

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : जालंधर नगर निगम के नतीजे सामने आने के बाद राजनीति में लगातार एक से बढ़कर एक नए भूचाल आ रहे हैं।इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने अपना मेयर बनाने को लेकर जीते पार्षदों को अपने साथ मिलाना शुरू कर दिया हैं। पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को हराने वाली महिला आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। साथ ही एक आजाद पार्षद भी आप में शामिल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री ईटीओ और रवजोत सिंह ने देर रात वॉर्ड नंबर 65 की वार्षद प्रवीण वसन और 81 नंबर वार्ड से आजाद पार्षद सीमा रानी को आप में शामिल करवा दिया। शामिल करने के बाद मंत्री ईटीओ द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की हैं।

Related posts

योगरवेल के सहयोग से सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जालंधर : महिला IAS अफसर के गनमैन ने चलाई गोली, एक घायल

जालंधर : Brightway Sports Factory में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की लगी 50 गाड़ियां