खन्ना में AAP को लगा झटका, कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल

दोआबा न्यूजलाइन

खन्ना: लुधियाना के खन्ना में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार खन्ना में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू छोड़कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। चंडीगढ़ में आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने इन नेताओं की ज्वाइनिंग करवाई।

बताया जा रहा है कि आप छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालों में नेताओं में सेवामुक्त इंपलाइज विंग के संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह ग्रेवाल, इनके साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर शर्मा, तरिंदर गिल, वरिंदर सिंह बरन, पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष राज कुमार जस्सल, एडवोकेट सोहन सहोता और भूपिंदर सिंह नंबरदार के नाम शामिल हैं। आज यह सभी नेता आप पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सभी नेताओं ने AAP पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा को इस्तीफा भेजा है।

Related posts

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेश प्रधान के बाद BJP का दूसरा बड़ा सिख चेहरा

पंजाब का देश की एकता व अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री मान

हिंसा का समाज और लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं: केवल सिंह ढिल्लों