खन्ना में AAP को लगा झटका, कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में शामिल

दोआबा न्यूजलाइन

खन्ना: लुधियाना के खन्ना में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार खन्ना में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू छोड़कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। चंडीगढ़ में आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने इन नेताओं की ज्वाइनिंग करवाई।

बताया जा रहा है कि आप छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वालों में नेताओं में सेवामुक्त इंपलाइज विंग के संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह ग्रेवाल, इनके साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर शर्मा, तरिंदर गिल, वरिंदर सिंह बरन, पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष राज कुमार जस्सल, एडवोकेट सोहन सहोता और भूपिंदर सिंह नंबरदार के नाम शामिल हैं। आज यह सभी नेता आप पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सभी नेताओं ने AAP पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा को इस्तीफा भेजा है।

Related posts

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने NHAI अधिकारियों के साथ जालंधर में 46 किलोमीटर के रिंग रोड का किया निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने की अहम MSME मीट की अध्यक्षता, औद्योगिक विकास की दोहराई वचनबद्धता

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के वर्करों ने मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस