जालंधर में देर रात एक युवक की जमकर हुई छितर परेड, पता पूछने के बहाने लड़की से की थी छेड़छाड़

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के बस्ती गुजां एरिया में बीती देर रात उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब लड़की द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर छितर परेड की गई। मिली जानकारी के जालंधर में एक युवती पैदल अपने घर जा रही थी तभी एक्टिवा सवार युवक द्वारा उससे पता पूछने के बहाने छेड़छाड़ की गई। लेकिन लड़की द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसकी गले में डाली चैन खींचने की भी कोशिश की। घटना का पता चने के बाद परिवार ने इलाके से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए और युवक कि पहचान कर उसे देर रत काबू कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की गई।

इस दौरान लोगों ने युवक को चारों तरफ से घेर लिया। जिसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर उसकी खूब पिटाई की। युवती ने कहा कि युवक ने कहा कि रास्ता पूछने के बहाने युवक ने उसे गलत तरीके से टच किया और छेड़खानी की।

घटना के समय लड़की और उसके परिवार ने लड़के की जमकर छितर परेड की गई। इस दौरान मोहल्ले में भारी हंगामा देखने को मिला।
मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक की ‘छित्तर परेड’ की। घटना की वीडियो भी सामने आई हैं, जिसमें लोगों द्वारा युवक की पिटाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई।

Related posts

जालंधर में AAP को एक और झटका, उत्तरी हलके के Ward नंबर 1 के इंचार्ज कुणाल शर्मा साथियों सहित कांग्रेस में शामिल

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप में श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

DAV की एक और बड़ी उपलब्धि, PSCST ने वर्मीकम्पोस्टिंग परियोजना को दी स्वीकृति