उत्तर प्रदेश के देवास की सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा, पेट्रोल न मिलने पर बुलेट की बजाय घोड़े पर बैंक पहुंचा कर्मचारी

दोआबा न्यूज़लाइन

देवास: इरान- इजराइल-अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के चलते जहां मिडल ईस्ट देशों के लोग दहशत के साये में जी रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आम जनता को और भी कई तरह की दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बात भारत की करें तो यंहा भी कई जगह आम जनता को गैस और तेल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब इस पेशानी के चलते लोगों को दूसरे विकल्प अपनाने पड़ रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के देवास जिले से सामने आया है जहां एक युवक ने बाइक के लिए पंप से पेट्रोल न मिलने के चलते दफ्तर पहुँचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उक्त युवक बैंक कर्मचारी है और बुलेट बाइक के लिए पेट्रोल न मिलने के चलते वह घोड़े की सवारी कर अपने बैंक पहुंचा। इस दौरान सड़कों पर लोग उसे ऐसे देख हैरान हुए और उन्होंने युवक के वीडियो भी अपने कैमरे में बनाए। ये पिक्चर और वीडियो वायरल होते ही यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक बैंक जाने के लिए अपने बुलेट बाइक में पैट्रोल भरवाने पंप पर गया लेकिन भारी भीड़ और तेल की कमी के चलते उसको तेल न मिला। जिसके बाद युवक ने टाइम न गवाते हुए अपनी बुलेट बाइक छोड़कर घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंच गया। शहर की सड़कों पर घोड़े पर सवार होकर जाते इस युवक को देखकर राहगीर भी हेरान रह गए। लोगों ने इस अनोखे नज़ारे को अपने कैमरों में भी कैद कर लिया। जिसके बाद घोड़े पर सवार युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

सोशल मीडिया पर उक्त बैंक कर्मचारी युवक की वीडियो वायरल होने पर लोग कमेंट सेक्शन में कमेंट कर युवक की समझदारी और देसी जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं। शहर में पेट्रोल पम्पों पर लग रही लंबी कतारों के बीच इस युवक का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर जमकर वाह वही बटोर रहा है। यह वीडियो ये भी बता रहा है लोग गाड़ियो को छोड़कर फिर पुराने दिनों में काम आने वाले घोड़े से सवारी कर रह हैं।

Related posts

हिमाचल में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा पर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्मानित कर कहा धन्यवाद

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के किए दिव्य दर्शन

दिल्ली के पालम में 4 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में भयानक आग, हादसे में एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत