बठिंडा में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला पुलिसकर्मी समेत 5 की मौ+त

दोआबा न्यूज़लाइन

गुजरात से शिमला घूमने गए थे सभी मृतक

बठिंडा: पंजाब में इन दिनों घने कोहरे का आतंक जारी है। पंजाब में पड़ते भीषण कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। ताजा एक्सीडेंट का मामला शनिवार सुबह बठिंडा से सामने आया है, जहां सुबह घने कोहरे के चलते गुजरात नंबर की फॉर्च्यूनर कार अनयंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला कॉन्स्टेबल समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर हुआ बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान अर्जुन, सतीश, जनक, भारत और अमिता के रूप में हुई है। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर बठिंडा के एम्स अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 4 युवक और एक युवती शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है। मृतकों की जेब से मिले आईडी कार्ड से शवों की पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले सभी लोग गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले थे। वहीं मृत युवती अमिता गुजरात पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी।

वहीं इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बठिंडा के एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार बठिंडा से डबवाली की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार मरने वाले सभी लोग गुजरात से शिमला घूमने के लिए गए थे और बठिंडा में रुके थे। लेकिन आज सुबह वापिस जाते समय डबवाली के पास यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है।

Related posts

फिरोजपुर मंडल ने शुरू किया विशेष जागरूकता अभियान, प्राइमरी ट्रेनों में ‘रेलवन ऐप’ के स्टीकर लगाकर तेज किया अभियान

पंजाब में 4 साल पूरा होने पर CM मान ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- अमृतसर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

ओडिसा के श्रीराम चंद्र भांजा (SCB) अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे