जालंधर में देर रात तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, डिलीवरी बॉय गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

घटना के वक़्त नशे में धुत्त था ड्राइवर

जालंधर: जालंधर के फुटबाल चौक के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार ने डिलीवरी बॉय की बाइक को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिलीवरी बॉय की बाइक चकनाचूर हो गई। हादसे में डिलीवरी बॉय भी गंभीर घायल हुआ है। जिसे वहां मौजूद लोगों द्वारा तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चश्मदीदों के अनुसार डिलीवरी बॉय अपनी स्पलेंडर बाइक पर बस्ती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार
नंबर PB 08 CP 0511 पीछे से आई और उसने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और डिलीवरी बॉय घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार चालक ने नशे में धुत्त था। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने गाड़ी चालक को दबोच लिया, जबकि उसके साथी मौका पाकर फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वहीं सूचना पाकर थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने लोगों द्वारा पकड़े ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में ड्राइवर नशे की हालत में पाया गया, जो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अपने साथ थाने ले गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related posts

DAVIET के 16 बीटेक विद्यार्थियों का ST Microelectronics में इंटर्नशिप के लिए चयन

जालंधर पुलिस ने मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद में हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने प्राइवेट पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा