जालंधर में सोये हुए युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर के गोराया से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गोराया में एक युवक की सांप के डसने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सुखदेव सिंह निवासी दोसांझ कलां गांव, गोराया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त युवक अपने घर पर सो रहा था, जहां उसे बीती रात सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार जब सुखदेव सिंह को सांप ने काटा तो परिवार तुरंत उसे कपूरथला के फगवाड़ा सिविल अस्पताल ले गया और डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां अचानक उसकी तबियत बिगड़ने के चलते आज तड़के सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का इस बारे में कहना है कि सुखदेव सिंह के भाई की भी इसी तरह सांप के काटने से मौत हुई थी।

Related posts

जालंधर को मिली पहली महिला पुलिस कमिश्नर, IPS अधिकारी धनप्रीत कौर ने संभाला चार्ज

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 15 पेटी अवैध शराब जब्त

Daily Horoscope : आज आप क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बने काम बिगड़ेंगे