जालंधर के इस पेट्रोल पंप को नकाबपोशों ने बनाया निशाना, लाखों का कैश ले उड़े लुटेरे

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आए दिन चोरी और लूट जैसी आपराधिक घटनाएं सामने आती ही रहती हैं। ताजा मामला जालंधर के गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने एक पैट्रोल पम्प से लूटपाट का सामने आया है। जहां काला संघिया रोड पर बने एक पैट्रोल पम्प पर पिस्तौल की नोक पर नकाबपोश लुटेरों ने कर्मचारियों से करीब 2 लाख की लूट कर ली और इसके बाद लुटेरे वाहन से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि लूट के दौरान लूटेरे पैट्रोल पंप कर्मी को बंदूक दिखाकर कमरे में ले गए और उसके साथ मारपीट की लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए। इस लूट की वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तथा सी.सी.टी.वी. फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी

Related posts

जालंधर में पुलिसकर्मी की कार और ऑटो की भयानक टक्कर, ऑटो में सवार स्कूली बच्चा गंभीर घायल

HMV कॉलेज की बी.ए. छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में किया शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेज फॉर विमेन ने आयोजित की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता