फिरोजपुर मंडल के इतिहास में नया मील पत्थर, एक दिन में 13 मालगाड़ियों की रिकॉर्ड लोडिंग

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: फिरोजपुर मंडल द्वारा पंजाब राज्य से देश के विभिन्न हिस्सों तक खाद्यान्न आपूर्ति को निर्बाध और सुचारु बनाए रखने में पूरा सहयोग कर रहा है। मंडल द्वारा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) एवं अन्य संबंधित खाद्य एजेंसियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांग के अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मालगाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है। इसी कड़ी में फिरोजपुर मंडल ने दिनांक 28 मई को एक ही दिन में 13 मालगाड़ियों की लोडिंग कर रिकॉर्ड स्थापित किया है। इन 13 मालगाड़ियों में की लोडिंग मंडल के इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

एक दिन में ही मंडल के फिरोजपुर शहर, बटला, सूरा नुस्सी, मलसियां, गुरुहरसहाय, कपूरथला, जगराओं, ब्यास, फरीदकोट, तलवंडी भाई, अजीतवाल, गंगसर जैतो, जंडियाला रेलवे स्टेशनों से भारतीय खाद्य निगम द्वारा गेहूं और फोर्टिफाइड कर्नेल चावलों की लोडिंग कर विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना की गई।

इस संबंध में बोलते हुए मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल देशभर में खाद्यान्न आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मंडल द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे खाद्यान्नों की सुरक्षित लोडिंग, तीव्र परिवहन और सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही कुशल संचालन के माध्यम से मालगाड़ियों को निर्धारित गंतव्यों तक सुरक्षित और समय पर पहुँचाया जा रहा है।

Related posts

केंद्र सरकार के 4 श्रम कोड के विरोध में मजदूरों के हक में आई कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सिस्ट स्टेट कमेटी

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर महंगाई को लेकर किसानों का प्रदर्शन, पंजाब CM मान सहित PM मोदी का फूंका पुतला

फिरोजपुर में भयानक Accident , पिकअप और ट्राले की टक्कर में 8 की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर घायल