फगवाड़ा में बड़ी वारदात, 13 साल के बच्चे से बाइक सवार लुटेरों ने की लूट, iphone और बाइक लूट फरार आरोपी

दोआबा न्यूज़लाइन

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले में पड़ते फगवाड़ा में बीते दिन तीन बाइक सवारों ने एक नाबालिग लड़के के साथ लूट कर ली। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा में 3 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़के पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने युवक से उसकी मोटरसाइकल और एपल कंपनी का मोबाइल लूट लिया और वहां से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि लड़का जब घर से हवेली की ओर जा रहा था तभी बाइक सवार आरोपी पहुंचे और लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान जब नाबालिग ने मोटरसाइकिल नहीं छोड़ी तो आरोपियों ने उसके सिर पर तेजधार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान लुटेरे लड़का से iphone व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद घायल लड़के ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वहीं घायल बच्चे को इलाज के लिए फगवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर SHO ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद बाकी दोनों फरार साथियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जल्द बरामद कर लिए जाएंगे।

Related posts

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के बेड़े में शामिल हुईं 16 नई गाड़ियां, CP ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की गाड़ियां

Jalandhar: लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर अज्ञात लूटेरों ने एक्टिवा सवार पर हमला कर उसे लूटा, व्यक्ति गंभीर घायल