जालंधर में सुबह- सुबह बड़ी वारदात, घर में घुसकर लूटेरे ने बुजुर्ग महिला को चाकू दिखा छीनी बालियां

दोआबा न्यूज़लाइन

विदेश में रहता है बुजुर्ग महिला का परिवार

जालंधर: पंजाब के जालंधर में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों का ग्राफ दिन- प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला जालंधर के जेपी नगर से सामने आया है जहां एक घर में सुबह बुजुर्ग महिला के साथ लूट हो गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी और तभी लूटेरा घर के अंदर घुसा और महिला को चाकू दिखा कर उसकी सोने की चूड़ियां छीन कर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और घटना के बारे में पड़ोसियों को बताया। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान 87 वर्षीय जनक देवी के तौर पर हुई है।

घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना पाकर मौके पर थाना बस्ती बाबा खेल पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच में जुट गई। थाना प्रभारी जय इंद्र ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और घर के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला जनक देवी का पूरा परिवार विदेश में रहता है और यहां वह अकेली रहती है।

बताया जा रहा है कि सुबह महिला घर के अंदर अपने कमरे मैं बैठी हुई थी तभी एक युवक हाथ में चाकू लेकर वहां आया। महिला युवक के हाथ में चाकू देख अचानक डर गई। युवक ने चाकू दिखा महिला के हाथों से चूड़ियां उतार लीं। जिसके बाद उसने बालियां छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाकू वहीं फेंककर भाग गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त लूटेरे का दूसरा साथी गली में ही उसका इंतजार कर रहा था।घटना के बाद महिला का शोर सुन आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्होंने थाने में फोन सूचना दी।

Related posts

PCMSD कॉलेज ने आयोजित किया ‘अधवन 2026-27’ इंटरेक्शन कम इंडक्शन प्रोग्राम

जालंधर की संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग द्वारा ऑर्गनाइज़ किया जा रहा 2 दिवसीय नेशनल सेमिनार

जालंधर में सेफ स्कूल वाहन नीति के तहत की गई स्कूल बसों की जांच, 8 बसों के काटे चालान