जालंधर के गुजा पीर में करियाने की दुकान पर तड़के सुबह चोरी, हजारों के सामान पर हाथ साफ कर गए चोर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज तड़के सुबह चोरों ने एक करियाने की दुकान को अपना निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के सुबह 2 से 4 बजे के बीच जालंधर के गुजा पीर रोड पर स्थित एक दुकान से करियाना का सामान चोरी कर वहां से फरार हो गया। वहीं दुकानदार का मालिक संजीव कुमार शर्मा सुपुत्र जसवीर कुमार जब सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का टाला टूटा देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर ASI निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और दुकानदार के बयानों पर अगली करवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार चोर दुकान से 32 लीटर कच्ची घानी सरसों का तेल और 90 किलो अरहर की दाल चोरी कर वहां से फरार हो गए।

Related posts

Jalandhar: फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपी शहर की समृद्ध विरासत को दर्शाती पुस्तक

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई PNB बैंक लूटने मामले की गुत्थी, 01 आरोपी सहित लूट की रकम बरामद

जालंधर के पॉश एरिया में बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर भागे लुटेरे, पानी मांगने के बहाने महिला को बना निशाना