जालंधर में आज निकाली जाएगी श्रीराम नवमी की भव्य शोभायात्रा, रूट डायवर्ट

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर में आज श्रीराम नवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह भव्य शोभायात्रा सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर विभिन्न 11 मार्गों से होते हुए देर शाम मंदिर में ही विश्राम लेगी। मिली जानकारी के अनुसार नवरात्री को लेकर श्री देवी तालाब मंदिर में 24 मार्च से श्री राम चरित मानस का पथ रखा गया था, जिसका आज भोग डाला जाएगा। जिसके बाद संत सम्मेलन होगा और शोभायात्रा रवाना की जाएगी।

वहीं इस शोभायात्रा के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा शोभायात्रा के चलते विभिन्न रुट डायवर्ट किए गए हैं। इस शोभायात्रा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रबंधकों ने बताया कि शोभायात्रा में पंजाब ही नहीं बल्कि राजस्थान से आने वाली बैंड पार्टियां और झांकियां भी दिखेंगी। वहीं दूसरी तरफ शहर में शोभायात्रा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है।

आयोजकों ने बताया कि यह शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर सबसे पहले अड्डा होशियारपुर चौक पर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा लव कुश चौक (मिलाप चौक), श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), बस्ती अड्डा चौक और फिर पटेल चौक से होते हुए श्री देवी तालाब मंदिर में विश्राम करेगी।

ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

वहीं शोभा यात्रा के चलते पुलिस ने कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट किए हैं। इस दौरान फाटक टांडा, अड्डा होशियारपुर चौक, पंजपीर चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा मार्किट, लवकुश चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा चौक, पटेल चौक, माई हीरां गेट के एरिया में वाहनों की एंट्री बैन होगी।

Related posts

Daily Horoscope : मीन राशि वालों के घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, कोई शुभ समाचार मिल सकता है

जालंधर की सीआई टीम ने इंटर-स्टेट हथियार सप्लाई मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 10 पिस्टल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर में नूरमहल पुलिस ने 24 नशीली गोलियों सहित पकड़ा एक नशा तस्कर