क्रिसमस पर्व को लेकर जालंधर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, प्रभु यीशु के नारों से गूंजा शहर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज क्रिसमस पर्व को लेकर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। यह शोभा यात्रा खांबड़ा चर्च से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक निकाली गई है। क्रिश्चन भाईचारे द्वारा निकाली गई इस शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर प्रभु यीशु के नारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा का नेतृत्व पास्टर अंकुर नरूला द्वारा किया गया। शोभा यात्रा में भारी संख्या में ईसाई भाईचारे के लोगों ने भाग लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शोभायात्रा के दौरान लोगों द्वारा गुब्बारे और पतंगें उड़ाई गईं। यात्रा में युवाओं सहित बच्चों और महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए शहरवासियों द्वारा जगह -जगह खाने-पीने के स्टॉल लगाए हुए थे। इस दौरान ईसाई समाज के लोग भजनों पर झूमते दिखे।

इस क्रिसमस रैली के जरिए बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोगों ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर यीशु मसीह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। आज शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर “प्रभु यीशु की जय” से गूंजता रहा। शोभा यात्रा के दौरान बच्चे क्रिसमस थीम से जुड़े वस्त्रों में नजर आए, वहीं महिलाएं भजनों और प्रार्थनाओं में शामिल होती दिखीं।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत