जालंधर की एक कोठी में काम करने वाली लड़की ने उठाया सनसनीखेज कदम, परिवार ने मालिकों पर लगाए गंभीर आरोप

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में एक कोठी में बीती शाम एक लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रोवर कॉलोनी की एक कोठी में बीती रात उस समय हंगामा देखने को मिला जब मृतक लड़की का परिवार मौके पर पहुंचा और उन्होंने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार कोठी मालिक के परिवार को ठहराया और उनपर गंभीर आरोप भी लगाए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि कोठी का मालिक उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और उसे हमसे मिलने भी नहीं दे रहा था और न हमें उससे मिलने देता था। वहीं कोठी मालिक के परिवार ने इन आरोपों को सिरे से नकारा है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच की। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस द्वारा घटना की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पार्टियों के बयान ले लिए गए हैं। फिलहाल कोठी के अंदर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Related posts

जालंधर में लंबित मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी, 2 दिन रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, युवाओं से जिम्मेदारी उठाने की अपील

पंजाब में अब हड़ताल पर बैठे इस विभाग के कर्मचारी, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…