Jalandhar के बस्तीयात इलाके में नशे में धुत मिली लड़की , लोगों में पाया गया रोष

जालंधर : Jalandhar के बस्तीयात इलाके में एक युवती नशे में धुत होकर सड़क किनारे बैठी हुई थी। उसे कुछ महिलाओं ने पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश की ,लेकिन वह उनसे हाथ छुड़ाकर भाग गई। उसके हाथों पर इंजेक्शन के निशान भी थे , और वह अपने हाथ में एक लिफाफा लेकर घूम रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि उस लिफाफे में भी नशा था और उसने इतना नशा किया हुआ था कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।

युवती को नशे में देखकर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह नशे का सरेआम बिकना और युवा पीढ़ी को इस तरह नशे की हालत में देखना ,कहीं न कहीं यह पुलिस प्रशाशन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। एक तरफ सरकार नशे को खत्म करने के दावे करती है ,दूसरी तरफ युवती को इस तरह नशे की हालत में देखना , प्रशाशन पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related posts

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, बैंकाक से आए यात्री से 964 ग्राम गांजा बरामद

जालंधर में तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, नशे में धुत्त निकला पूर्व DGP कार चालक

DAVIET में आउटगोइंग मैनेजमेंट विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित