जालंधर के पॉश एरिया में बीती रात सिल्वर के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के पॉश एरिया मॉडल टाउन मार्किट में बीती देर रात एक सिल्वर के शोरूम में भयानक आग लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन मार्किट में KFC के नजदीक एक सिल्वर के शोरूम से बीती रात धुआं उठता हुआ देखा गया। देखते ही देखते हल्का धुआं भयानक आग की लपटों में तब्दील हो गया। आग की खबर इलाके में फैलने के बाद हड़कंप मच गया। आग की सूचना लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी।

वहीं आग की सूचना पाकर तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गईं। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनि नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत में धुआं कम था, लेकिन चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

Related posts

हार्ट अटैक को अलविदा! न्यू रूबी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के माहिर डॉ. SPS ग्रोवर से विशेष चर्चा

जालंधर के नॉर्थ हल्के में धड़ल्ले से बन रही अवैध इमारतें, प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया

जालंधर के गांव धीना में सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में शामिल हुए BJP नेता सरबजीत मक्कड़