जालंधर के पॉश एरिया में बीती रात सिल्वर के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के पॉश एरिया मॉडल टाउन मार्किट में बीती देर रात एक सिल्वर के शोरूम में भयानक आग लगने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि मॉडल टाउन मार्किट में KFC के नजदीक एक सिल्वर के शोरूम से बीती रात धुआं उठता हुआ देखा गया। देखते ही देखते हल्का धुआं भयानक आग की लपटों में तब्दील हो गया। आग की खबर इलाके में फैलने के बाद हड़कंप मच गया। आग की सूचना लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दी।

वहीं आग की सूचना पाकर तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कार्य में जुट गईं। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनि नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की शुरुआत में धुआं कम था, लेकिन चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

Related posts

लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विश्व ऑप्टोमेट्री दिवस 2026 कार्यक्रम का आयोजन

फिल्लौर में धरने पर बैठे दुकानदार, प्रशासन के दुकानें गिराने के आदेश पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद