जालंधर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस की गोली लगने से 1 आरोपी घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर गिरोह के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के बुलंदपुर के पास पुलिस ने 2 युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने रुकने की बजाए पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी युवकों पर फायरिंग की। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 1 शूटर घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर दादेवाला और हैरी चूहा गैंग के सदस्य हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल बरामद की हैं। दोनों आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और तेजवीर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बटाला में एक व्यापारी पर हुई फायरिंग की वारदात में भी शामिल थे, जिसके चलते पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उक्त मामले में मौके पर दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। उक्त मामले में गिरफ्तार आरोपियों की बटाला पुलिस भी तलाश कर रही थी।

Related posts

पंजाब की धार्मिक भावनाओं के सम्मान का प्रतीक है मुख्यमंत्री मान की शुक्राना यात्रा: अश्वनी अग्रवाल

पटेल हॉस्पिटल द्वारा एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के सहयोग से सफल CME का आयोजन

‘शुक्राना यात्रा’ के दौरान जालंधर सेंट्रल में मुख्यमंत्री मान को मिला जन समर्थन, CM ने किया लोगों का धन्यवाद