लुधियाना में प्रवासी के कमरे में खाना बनाते हुए सिलेंडर में लगी आग, 4 झुलसे

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में आज सुबह एक प्रवासी के कमरे में सिलेंडर में गैस लीक होने की वजह से आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार कमरे में सिलेंडर में आग लगने की वजह से 1 बच्चे सहित 4 लोग झुलस गए। हादसे के बाद कमरे में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने कमरे में जाकर घायलों को तुरंत बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना लुधियाना के नीची मंगली में हुई बताई जा रही है। हादसे में झुलसे लोगों की पहचान विकास, अर्जुन, सुरजीत और राहुल के रूप में हुई है।

वहीं घायल बच्चे की मां गुड्डी ने बताया कि वह नीची मंगली के एक वेहड़े में रहती है और उसके साथ वाले कमरे में विकास नाम का युवक रहता है। आज सुबह विकास अपने कमरे में खाना बना रहा था। उसके बच्चे भी विकास के कमरे में बैठे थे। जब विकास ने कमरे में गैस-चूल्हा जलाया तो अचानक पाइप से गैस लीक होने की वजह से आग भड़क गई। जिसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ और कमरे के अंदर धुआं फ़ैल गया।
जिसके बाद अचानक कमरे के अंदर से बच्चों के रोने की आवाज से सभी लोग कमरे की तरफ भागे और घायलों को कमरे के बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

वहीं घायल विकास ने बताया कि वह सुबह काम से आकर खाना बनाने लगा था तभी अचानक यह हादसा हो गया। उसके बताया कि वह प्लास्टिक की फैक्ट्री में काम करता है और पिछले 2 साल से लुधियाना के नीची मंगली में रह रहा है। वहीं लुधियाना सिविल अस्पताल के SMO ने बताया कि चारों घायलों की हालत सामान्य हैं। जिस कारण इन घायलों का यहीं उपचार किया जाएगा।

Related posts

नगर निगम की बैठक जनता के मुद्दों के लिए थी, लेकिन बजट पास करने की औपचारिकता बनकर रह गई: मनजीत सिंह टीटू

Hotel Meriton विवाद का सुखद अंत: पार्टनर्स में बनी सहमति, नितिन कोहली और वनीत धीर ने निभाई मुख्य भूमिका

Jalandhar: निगम हाउस बैठक में भारी हंगामा, बिना चर्चा के डेढ़ मिनट में Mayor ने पास किए सभी प्रस्ताव