जालंधर के अमन नगर में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित लगाई गई ठंडे पानी की छबील

दोआबा न्यूज़लाइन

रणजीत सिंह बिट्टू और हरविंदर सिंह भाटिया के परिवार ने संगत के सहयोग से लगाई छबील

जालंधर: जालंधर में 2 जून को भारी गर्मी के चलते साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित और 1984 के साका ब्लू स्टार की याद को ताज़ा करते हुए रणजीत सिंह बिट्टू और हरविंदर सिंह भाटिया के परिवार ने संगत के सहयोग से टांडा रोड अमन नगर, जालंधर में ठंडे पानी की छबील लगाई।

इस मौके पर चीफ सेक्रेटरी जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि हमारे गुरुओं के महान इतिहास और बलिदान को याद करते हुए इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी की छबील लगाकर संगत की सेवा करना इंसान के लिए सबसे बड़ा पुण्य का काम है। जून का महीना हमारे इतिहास में एक खास जगह रखता है।

इस अवसर पर रणजीत सिंह, हरविंदर सिंह, राजू भाटिया, जपमन सिंह, इसदीप सिंह, भौमिक बब्बारी, हिमांशु सैनी खालसा, हरमन सिंह, एकम जोत, गुरआसिस, रिधम, हरजोत सिंह, गुरशरण सिंह, गुरंश सिंह, रूपनीत सिंह, आरव सिंह, आनंद सिंह, बीबी बलजीत कौर, बीबी सतिंदर कौर, बीबी सिद्दक जोत समेत अनेक सेवादार सेवाएं निभा रहे थे।

Related posts

कैंसर पर विजय का जश्न: अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट, फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर ने कैंसर सर्वाइवर डे पर साहस, उम्मीद और जज़्बे को किया सलाम

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लूट मामले में काबू किया एक आरोपी, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद

BREAKING: जालंधर के मशहूर BMS फैशन स्टोर पर दिनदिहाड़े FIRING, 2 बाइक सवार हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम