जालंधर बस स्टैंड में कार और पंजाब रोडवेज बस की टक्कर, कार का बंपर और लाइट क्षतिग्रस्त

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर बस स्टैंड पर आज सुबह एक कार और बस की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर बस स्टैंड के गेट नंबर- 4 पर गुरुवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक रोडवेज की बस को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के चलते कार का आगे का बंपर और एक लाइट टूट गई। वहीं दूसरी तरफ बस को भी हल्का नुकसान पहुंचा है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।
घटना के तुरंत बाद बस स्टैंड के गेट नंबर 4 के पास कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह एक मामूली एक्सीडेंट है और प्राथमिक जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मामले की जांच जारी है।

Related posts

जालंधर-लुधियाना NH पर टिप्पर से टकराया तेज रफ़्तार CNG सिलेंडरों से भरा ट्रक, ड्राइवर केबिन में फंसा

Daily Horoscope : कर्क राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा, अन्य पढ़ें राशिफल…

लुटेरों और ड्रग डीलरों के खिलाफ बस्ती बावा खेल पुलिस का ACTION, 2 आरोपी गिरफ्तार