पटियाला में सुबह अनयंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल

दोआबा न्यूजलाइन

पटियाला: पंजाब के पटियाला में आज यानि वीरवार की सुबह एक यात्रियों से भरी सरकारी बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह PRTC की बस अचानक अनयंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। वहीं बस के पेड़ से टकराने के बाद पेड़ भी उस पर गिर गया। जिसके बाद अंदर बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 15 से 20 सवारियां घायल बताई जा रही हैं।

वहीं घटना के बाद सवारियों की चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इक्ट्‌ठा हो गई। जिन्होंने सवारियों को तुरंत बस से बाहर निकाला और घायल सवारियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक सवारियां सवार थी।
दुर्घटनाग्रस्त बस नाभा के फरीदपुर में हादसे का शिकार हुई है।

Related posts

1 अक्टूबर को फिर महिलाओं के मोबाइल पर होगी ‘टूं-टूं’, खातों में आएंगे 3000 और 4500 रुपये

अमित शाह की महारैली से पहले ट्रैफिक प्लान पर बड़ी राहत: जालंधर-दिल्ली हाईवे पर नहीं होगा डायवर्जन, 62 एकड़ में तैयारियां

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला