दोआबा न्यूज़लाइन
पटियाला/चंडीगढ़: पंजाब की पटियाला जेल से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया आज मंगलवार दोपहर बेल पर जेल से बाहर आ गए हैं। इस दौरान जेल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही और शिरोमणि अकाली दल के समर्थन में नारे लगाती रही। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आय से ज़्यादा संपत्ति मामले में बीते दिन ही मजीठिया को जमानत दे दी थी।
वहीं इस दौरान जेल के बाहर मजीठिया को लेने आयी उनकी पत्नी गांव कौर भी उनका बेसब्री से इंतजार करती दिखीं। गनीव कौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज यह सच्चाई की जीत हुई है। पंजाब सरकार भूल गई थी कि ऊपर भगवान भी है। वहीं उन्होंने सीएम मान के डेरा ब्यास प्रमुखी को लेकर की टिप्पणी पर गनीव कौर ने कहा कि सीएम को संतों के बारे में ऐसा बोलना शोभा नहीं देता।
वहीं जेल से बाहर आने पर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया का उनके समर्थकों द्वारा खूब ढोल नगरों और फूलों से स्वागत किया गया। जेल के बाहर समर्थकों द्वारा मिठाइयां बांटीं गईं। इस दौरान मजीठिया के अमृतसर स्थित घर पर भी मिठाईयां बांट कर और ढोल नगरों की ठाप पर खुशियां मनाई जा रही हैं।
जेल से बाहर आते ही मजीठिया ने कहा कि मैं दिल की गहराइयों से आप सबका, अपनी माता बहनों का, मजीठा हलके में बैठे प्रत्येक जन का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरे लिए अरदास की। सरकार चाहती थी कि यह मरा बाहर आए। जिंदा बाहर न आए। मान का बस चलता तो वह मुझे भी मरवा देता, जैसे सिद्धू मूसेवाला को मरवाया।
अकाली नेता मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत
अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ी राहत प्रदान की है। मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में पिछले करीब 9 महीने से जेल में बंद अकाली नेता बिक्रम मजिठिया को आज सुप्रीम कोर्ट ने बेल दे दी है। इस बात की जानकारी पार्टी प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने की है।
बताया जा रहा है कि डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी आज मजीठिया से मिलने नाभा जेल पहुंचे। इस दौरान पहली बार डेरा प्रमुख मीडिया से रूबरू हुए।
सुप्रीम कोर्ट से अकाली नेता मजीठिया को नहीं मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई टली
आय से अधिक संपत्ति मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से फिर अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आज आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में मजीठिया की जमानत याचिका पर सुनवाई थी। फिलहाल अभी तक अकाली नेता मजीठिया को राहत नहीं मिली है।
बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।
बताते चलें कि विजिलेंस टीम ने 25 जून को बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास और 25 अन्य ठिकानों पर तड़के छापामारी की थी। इस दौरान विजिलेंस टीम छापेमारी के बाद उन्हें अपने साथ ले गई थी। इस समय वह नाभा जेल में बंद हैं।