दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन के तहत आते इलाके लेदर कॉम्प्लेक्स रोड के पास स्थित मोहल्ले में आज दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर खेल रहा एक 4 वर्षीय मासूम लापता हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि आज, 17 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे एक रिपोर्ट मिली कि बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इलाके से एक 4 साल का बच्चा लापता है।
लापता बच्चे की फोटो
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर शुरुआती जांच में पता चला कि एक्टिवा सवार दो लोग उस बच्चे को अपने साथ ले गए हैं। इस मामले में बच्चे के परिजनों के बयानों के आधार बस्ती बावा खेल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है और पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही हैं और बच्चे को ढूंढने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के लिए ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।