जालंधर में 23वां निःशुल्क नेत्र जांच कैंप आयोजित, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ

जालंधर : मानव सहयोग सोसाइटी (रजि.) द्वारा अपने 23वें निःशुल्क आंखों के जांच एवं ऑपरेशन कैंप का सफल आयोजन रविवार, 22 मार्च 2026 को मानव सहयोग आई केयर सेंटर व चैरिटेबल डिस्पेंसरी तथा शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, भगत दी खुई, काला संघियां रोड, बस्ती शेख में किया गया। यह कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर लाभ उठाया।

सोसाइटी पिछले 52 वर्षों से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दे रही है। शहर में संचालित चार डिस्पेंसरी और एक मोबाइल वैन के माध्यम से दूर-दराज के गांवों तक इलाज की सुविधा पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा पिछड़े क्षेत्रों में साक्षरता अभियान चलाकर गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है तथा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है।

इस कैंप का आयोजन स्वर्गीय श्रीमती रमेश कान्ता शर्मा की स्मृति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पिंदर कौर वैबरा द्वारा किया गया। कैंप में नेत्र जांच के साथ-साथ दंत चिकित्सा और फिजियोथेरेपी सेवाएं भी प्रदान की गईं।

कैंप में कुल 460 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 110 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन मरीजों के ऑपरेशन डॉक्टर रोहन बौरी द्वारा किए जाएंगे।

सोसाइटी द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समाज के कमजोर वर्ग को विशेष राहत मिल रही है।

Related posts

जालंधर-फगवाड़ा रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार को तेज रफ़्तार कार ने रौंदा, मौके पर मौत

DAV यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो (पुरुष) चैंपियनशिप सफलतापूर्वक सम्पन्न

डलहौजी घूमने गए टूरिस्ट की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल