जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाए गए रक्तदान कैंप में 100 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में साविक हेल्थ केयर वेलफेयर सोसाइटी और एन.जी.ओ. लाडले सिद्ध जोगी नाथ के सहयोग से स्थानीय रेड क्रॉस भवन में खूनदान कैंप लगाया गया, जिसमें करीब 100 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. सुरजीत लाल ने लोगों को रक्तदान जैसे महान एवं नेक कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। डॉ. साहिल राणा, कुलभूषण राणा और दीपक आर्या फाउंडर, साविक हेल्थ केयर वेलफेयर सोसाइटी तथा एन.जी.ओ. लाडले सिद्ध जोगी नाथ जी ने मानवता की सेवा के लिए भविष्य में भी ऐसे रक्तदान कैंप और मुफ्त मैडिकल चेकअप कैंप लगाने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को सहयोग देने का आश्वासन दिया। कैंप के दौरान रक्तदान करने वाले दानवीरों को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कैंप में प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष शर्मा ने अपने साथियों अजय चोपड़ा, विकास ग्रोवर, माइकल ओहरी और प्रवीन पब्बी ने भाग लिया।

इस मौके पर निश्काम सेवा सोसाइटी और आई डोनेशन सोसाइटी के प्रमुख किरण नागपाल, सुषमा डोगरा, एस.पी. सिंह तथा रेड क्रॉस सोसाइटी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। खूनदान कैंप को सफल बनाने में ओहरी अस्पताल से डॉ. सोनिया और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत