रेलवे में 22 मई से 05 जून तक विभिन्न गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा विश्व पर्यावरण दिवस

दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: संपूर्ण भारतीय रेलवे में 22 मई से 5 जून तक ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा भी इस अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालयों, कॉलोनियों, अस्पतालों इत्यादि में विशेष अभियान चलाया जाएगा। एकल उपयोग प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करना” है जिसका तात्पर्य केवल एक अभियान नहीं अपितु हमारे आचरण का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए।

इसकी शुरुआत 22 मई, 2025 को मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू द्वारा मंडल कार्यालय के प्रांगण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण शपथ दिलाने के साथ हुई। रेलवे स्टेशनों पर भी शपथ, बैनर, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से यात्रियों, रेलकर्मियों एवं व्यवसायियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से पर्यावरण का महत्व एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।

रेल कर्मचारियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा इसके पुनःप्रयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यात्रियों को यात्रा के दौरान पानी का बोतल अपने साथ रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रेलयात्री को कचरे का उचित निस्तारण एवं स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म तथा ट्रेनों में साफ़-सफाई बनाए रखने में रेलवे का सहयोग हेतु जागरूक किया जाएगा। बायो-टॉयलेट्स का उपयोग करते वक्त, उसमें किसी भी प्रकार का कचरा, बोतल या नैपकिन न फेकें।

रेलवे स्टेशनों एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छता अभियान के माध्यम से गहन साफ़-सफाई की जाएगी। रेलवे स्टेशनों के वेंडर (विक्रेता) को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिए जागरूक किया जाएगा। कार्यालयों, रेलवे कॉलोनी, रेलवे अस्पताल इत्यादि में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा एवं इन जगहों को हरा-भरा रखने के लिए पौधारोपण भी किया जाएगा। इस अभियान का समापन 5 जून को पर्यावरण जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

Related posts

रेडियो सिटी 91.9 एफएम जालंधर द्वारा “शाइनिंग स्टार – सीज़न 3” में 1,800 से अधिक होनहार विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह

Breaking: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल से दिल्ली में मिला इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल