आरती राजपूत की अध्यक्षता में कांग्रेस छोड़ भाजपा में जुड़ी महिलाऐं

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर /राजनीति)

जालंधर : जालंधर नॉर्थ हलके के विधानसभा क्षेत्र अमृत विहार से कांग्रेस को छोड़कर दर्जनों महिलाऐं भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्य्क्षता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इस मौके पर आरती राजपूत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में दिए जा रहे महिलाओं को सम्मान को देखकर कांग्रेस छोड़ यह महिलाएं भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी। सतनाम कौर ने अपनी टीम के साथ भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया। इस मौके पर आरती राजपूत ने पार्टी के साथ जुड़ी सभी महिलाओं का पार्टी में स्वागत किया और इसी के साथ आरती राजपूत ने सतनाम कौर को जिले में अहम जिम्मेदारी देते हुए, सतनाम कौर को जिले में आईटी सेल महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया और उनको इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी , सतनाम कौर ने विश्वास जिताया कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभायेंगी।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिले की महामंत्री शमा चौहान , मंडल 1 की सचिव सीता राणा उपस्थित थीं। इसी के साथ मोनिका सचदेवा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कांग्रेस को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली महिलाऐं मोनिका सचदेवा,,नीरज कुमारी,सुमिता,हरप्रीत कौर,सिमरन कौर,गीता मैनी और नीरज कुमारी खासतौर पर उपस्थित थीं।

Related posts

जालंधर: होली ट्रिनिटी चर्च में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष संधवान

AAP की महिला विधायक ने दिया इस्तीफा, बोली -दिल भारी, पर मैंने सियासत छोड़ने का फैसला लिया

जालंधर में चोरों का आतंक, लाखों रुपए सहित SBI का उखाड़ा ATM