दोआबा न्यूजलाइन
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए कार्यस्थल में कार्यशैली और नेतृत्व से सभी प्रभावित होंगे। यदि आप व्यापारी हैं आपको व्यापार में नए साझेदार से जुड़ने का प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। निवेश की संभावनाएं बनेंगी। आपका दिन ऊर्जा भरा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। 27 जून को आपका रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे है। खर्च बढ़ने आपका बजट बिगड़ सकता है। शुक्रवार को आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार को नई शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। यदि आप व्यापारी हैं तो छोटे व्यापार में निवेश लाभकारी आपके लिए होगा। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। फालतू खर्च से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। मानसिक तनाव से दूरी रखने की कोशिश करें। तो आपके लिए अच्छा होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। संयम से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। पुराने संपर्क आपको लाभ दिला सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम की सराहना होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो साझेदारी से जुड़े कामों में कोई भी निर्णय लेने से पहले सौ बार सोचना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को करियर में लाभ होगा। आपको अत्यधिक परिश्रम करने से अनुकूल फल मिलेगा। यदि आप व्यापारी है तो आपको धन मिलने के योग बन रहे हैं। शुक्रवार को आपकी आय बढ़ेगी लेकिन आपको खर्च संतुलित रखने की सलाह दी जा रही है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए 27 जून का दिन करियर में लाभ दिलाएगा। प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आप व्याापारी हैं तो आपको सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आमदनी स्थिर रहेगी हालांकि खर्चों पर लगाम करने की सलाह आपको दी जा रही है। आंखों या त्वचा संबंधी रोगों से परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों की शुक्रवार को नेतृत्व क्षमता निखरेगी जिससे आपके करियर में उछाल आएगा। टीम पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो जोखिम वाले निवेश करने से लाभ के योग बन रहे हैं हालांकि आपको सावधान बरतने की सलाह दी जा रही हैं। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पुराना उधार दिया पैसा आपको मिल सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को 27 जून गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन करियर के लिहाज से आपको उछाल लेकर आएगा। विदेश में जो नौकरी कर रहे हैं उन लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। यदि कानून या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक लाभ की बात करें तो आपको निवेश में लाभ मिलेगा। आय के नए साधन आपके लिए खुलेंगे। सेहत की बात करें तो आपको जांघ या ज्वर से संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को शुक्रवार का दिन ऑफिस में यादगार रहेगा। यदि आप संपत्ति या कंस्ट्रकशन के काम से जुड़ हैं तो आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन परेशानी भरा रहेगा। आपके पारिवारिक खर्चें बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों में करियर को लेकर आईटी, रिसर्च या सोशल वर्क से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में नये प्रयोग देखने को मिल सकता है। आपको फ्रीलांस के काम से धन लाभ के योग बन रहे हैं। सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए करियर के लिए लिहाज से दिन खास रहेगा। कला, संगीत या परामर्श से जुड़े हैं तो आपको इन पेशों में सफलता मिलेगी। यदि व्यापारी हैं तो आपको कर्ज से बचना होगा। साझेदारी में पारदर्शिता रखने से काम होंगे। आय में उतार-चढ़ाव की संभवना दिखाई दे रही है इसलिए बजट बनाकर चलना होगा। मानसिक थकावट से परेशान हो सकते हैं।
रितिका मरवाहा ,मोबाइल नंबर : 79868 11800