पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब में अगले दो दिन फिर मौसम बदले वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र ने अगले दो दिन पंजाब के विभिन्न जिलों में मौसम को अलर्ट जारी किया है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 3 और 4 अप्रैल को राज्य में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज यानि 2 अप्रैल को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने और किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

वहीं विभाग के अनुमान के अनुसार 3 अप्रैल से मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में मौसम खराब देखने को मिलेगा। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 3 और 4 अप्रैल के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए है। जारी अलर्ट के अनुसार 3 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, फिरोजपुर, जालंधर और तरनतारन में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और बठिंडा में येलो अलर्ट रहेगा। इसी तरह 4 अप्रैल को फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और बरनाला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हमला बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र पर आघात – ईंजी. चंदन रखेजा

नई एल्बम ‘इश्का वे’ की प्रमोशन के लिए जालंधर पहुंचा पंजाबी सिंगर कंठ कलेर, रिलीज किया पोस्टर