पंजाब में शुरू हुआ मतदान, 2 जगह से आई ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की मौत की खबर

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब: पंजाब में पंचायत चुनाव के लिए आज मंगलवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतें हैं। इस बार चुनाव EVM के बजाय, बैलट पेपर से हो रहे हैं और उसमें नोटा का विकल्प भी है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के चलते 96 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन के भी पुख्ता इंतजाम हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद आज शाम तक इसके नतीजे भी घोषित कर दिए जायेंगे।

वहीं बता दें कि पंचायत चुनाव के चलते 2 इलाकों से दुखद खबर सामने आ रही है। पहली खबर जालंधर जिले के आदमपुर ब्लॉक के गांव अरजनवाल से सामने आई है, जहां पंचायत चुनाव के लिए यहां ड्यूटी पर आये एक स्कूल टीचर की बीती रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक अमरेंद्र सिंह गांव धदियाल (जालंधर) के स्कूल में पढ़ता था और फाजिल्का का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार अमरेंद्र रात करीब 10 बजे मतदान केंद्र पर अपने कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा।

वहीं दूसरी दुखद खबर बरनाला से सामने आई है जहां पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सीनियर कांस्टेबल लक्खा सिंह निवासी तरनतारन के गांव छीना के रूप में हुई है। लक्खा की मौत का कारण भी हार्ट अटैक ही बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार लक्खा की तबियत बिगड़ने के बाद तुरंत उसे इलाज के लिए बरनाला सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि मृतक पुलिस कर्मचारी बरनाला में आईआरबी चुनाव ड्यूटी पर था।

Related posts

Breaking: गुरपतवंत पन्नू ने सिंगर दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, KBC में अमिताभ बच्चन के पैर छूने से छिड़ा विवाद

राष्ट्रपति ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल में भरी उड़ान, हाथ हिलाते हुए किया सबका अभिवादन

पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बंद किया अब ये TOLL PLAZA