फगवाड़ा में ट्रैक्टर रेस के दौरान हादसा, अनयंत्रित ट्रैक्टर ने भीड़ में खड़े लोगों को रौंदा, 5 गंभीर घायल

दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: जालंधर के साथ लगते फगवाड़ा के डोमली गांव में ट्रैक्टर रेस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यहां ट्रैक्टर रेसिंग के दौरान अचानक एक ट्रैक्टर ने बेकाबू होकर किनारे खड़े कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 5 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लेकिन गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

वहीं घटना के बाद 3 घायलों को फगवाड़ा और जालंधर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन ट्रैक्टर भी जब्त कर लिए हैं। हालांकि घटना में अन्य गिरफ्तारियां अभी बाकी हैं। पुलिस के अनुसार यह ट्रैक्टर रेस अवैध रूप से करवाई जा रही थी और उनके पास इस संबंधी कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज करने जा रही है। डीएसपी फगवाड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा इन चीजों को अवैध घोषित किया गया है। इसलिए ऐसा करना पूर्ण रूप से अवैध था। केस में जल्द रेस करवाने वाले कमेटी मेंबरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं केस में पुलिस ने कुल 11 लोगों को नामजद किया। जिन पर आईपीसी की धारा 308, 279, 337, 338 ,188 और 336 जोड़ी गई है। बताया जा रहा है कि केस में कुछ आरोपी अज्ञात हैं, जिनकी पहचान के लिए मौके के वीडियो-फोटो इकट्ठा किए जा रहे हैं।

वहीं घटना में घायल एक युवक ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त साइड पर खड़े होकर ट्रैक्टर की रेस देख रहे थे। इतने में एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और हमारी ओर आने लगा। हम कुछ समझ पाते, इतने में उक्त ट्रैक्टर का टायर मुझ पर चढ़ गया, जिससे मेरी टांग टूट गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए उसका दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचा और मामले की जानकारी पारिवारिक सदस्यों की दी गई। घटना में उसका दोस्त भी गंभीर रूप से जख़्मी हुआ है।

Related posts

राहुल गाँधी को “आतंकी” कहने के बयान पर बुरे फंसे रवनीत बिट्टू, FIR दर्ज

चंडीगढ़ के पूर्व IAS के घर पर ED की Raid, करोडों का कैश और ज्वेलरी बरामद

पंजाब की AAP सरकार हर मुद्दे पर रही विफल: राजिंदर बेरी