जालंधर के अवतार नगर में दूकान में हुई चोरी , दो गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर के अवतार नगर में चोरी का मामला सामने आया है। जहाँ पर एक चोर ने छाबड़ा जनरल स्टोर को अपना निशना बनाया है। चोर गल्ले से 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार अवतार नगर छाबड़ा जनरल स्टोर में रात करीब 3:30 बजे एक चोर ने दूकान का शटर तोड़ कर दुकान के गल्ले से 35 हजार की नकदी चुरा कर फरार हो गया। दुकानदार को चोरी की वारदात का उस समय पता चला जब सुबह उसने दूकान खोली। तुरंत उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी।

दूकान के मालिक जतिन ने बताया कि रात को दूकान बंद करके गए थे और सुबह दुकान 7:30 बजे जब उनका बेटा युवी खोलने गया तो देखा शटर के ताले टूटे हुए थे। दुकान पर लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक चोर अपना मुहं ढक कर सीधा दूकान के अंदर जाकर तिजोरी की छानबीन करता है और उसमें से नकदी लेकर फरार हो गया। दूकानदार ने बताया कि तिजोरी में पैसे भुगतान के लिए रखे थे। उनका आरोप है कि चोरी का काम किसी जानकार है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और थाने ले जाकर उनसे पूछताश की जा रही है।

Related posts

AAP के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर बूटा सिंह साथियों सहित BSP में हुए शामिल

Breaking: जालंधर के बाद चंडीगढ़ के स्कूलों और फिरोजपुर कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Daily Horoscope : वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ बीतेगा अच्छा समय