जालंधर में एक्टिवा-बाइक में भीषण टक्कर, 2 एक्टिवा सवार नाबालिग युवकों की मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज एक भीषण सड़क हादसे में 2 नाबालिग युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार
फगवाड़ा दौसांझ कला रोड पर बाइक और एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो एक्टिवा सवार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि बाइक सवार गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों कि पहचान 15 वर्षीय समर पुत्र धीरज और 16 वर्षीय बिक्रम पुत्र शमशेर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि समर 8वीं और बिक्रम 11वीं कक्षा का छात्र था।

हादसे के बाद चारों गंभीर घायल युवकों को तुरंत फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज (DMC) रेफर किया गया। लेकिन वहां ले जाते समय बिक्रम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि समर की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई।

वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया गया है। जबकि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

Related posts

जालंधर में कांग्रेस पार्टी ने बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन मौत मामले में सरकार की कार्रवाई पर जताया शक

GNA यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता (नॉर्थ जोन) में बिखेरी चमक, जीते स्वर्ण और रजत पदक

लायलपुर खालसा कॉलेज के पंजाबी डिपार्टमेंट में 2 महान सख्शियतों के दुनिया छोड़ने पर रखी गई शोक सभा