ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

दोआबा न्यूज़लाइन

जाजपुर: ओडिसा के जाजपुर जिले में आज सुबह बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे में ट्रेन की 3 बोगियां पटरी से उतर गई है। घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लेकिन गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। घटना गुरुवार सुबह करीब 8:50 बजे के करीब घटी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। वहीं हादसे की सूचना पाकर रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के लिए भद्रक से एक बचाव और मरम्मत टीम को तुरंत भेजा गया है। रेलवे लाइन के प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम शुरू हो गया। वहीं अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन में शामिल कोच भी बड़े नुकसान से बच गए है।

शुरूआती जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ट्रैक चेंज करने के दौरान चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एसी कोच एवं दो जनरल डिब्बे पटरी से उतर गए। फिलहाल तीनों डिब्बों को फिर से पटरी पर लाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे जाजपुर रोड रेलवे पुलिस समेत अन्य सीनियर अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Related posts

उत्तर प्रदेश के देवास की सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा, पेट्रोल न मिलने पर बुलेट की बजाय घोड़े पर बैंक पहुंचा कर्मचारी

हिमाचल में पैरा मिलिट्री वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा पर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को सम्मानित कर कहा धन्यवाद

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर जाकर रामलला के किए दिव्य दर्शन