Daily Horoscope : आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज आपकी सजने संवरने में रुचि रहेगी। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। नवीन वस्त्र प्राप्त होंगे। नौकरी में पदोन्नति के साथ परिवर्तन होगा। यकायक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय : पंचगव्य में स्नान करें।

वृषभ (Taurus) आज नौकरी हेतु दिए गए साक्षात्कार अथवा परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी नौकरी लगने की पुरानी अभिलाषा पूरी होगी। व्यापार में विस्तार करने की योजना को प्रियजनों की स्वीकृति मिलेगी। मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा।
उपाय : आज साफ सुथरे वस्त्र पहनें और इत्र लगाएं।

मिथुन (Gemini) आज दिन की शुरुआत तनाव के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का श्रेय कोई अन्य लेने का प्रयास करेगा। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से अकारण अनबन हो सकती है।  
उपाय : शिव कथा सुने.

कर्क (Cancer) आज सुख सुविधा वृद्धि होगी. रोजगार की तलाश पूरी होगी। किसी खास विषय धर्म अध्ययन अध्यात्म में अचानक आस्था जागृत होगी। घर गृहस्थी में सामंजस बनाए रखें।
उपाय : आज गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।

सिंह (Leo) आज व्यापार में दौड़भाग अधिक रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बनते-बनते बाधा आ जाएगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों के साथ कुछ असुविधा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय : आज दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

कन्या (Virgo) आज कार्यक्षेत्र में कोई जोखिम पूर्ण कार्य करने मैं सफल होंगे। व्यापार में कड़ा परिश्रम लाभकारी सिद्ध होगा। सहोदर भाई बहनों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। पैतृक धन संपत्ति आपको मिल सकती है।
उपाय : आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

तुला (Libra) आज रोजगार प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का वरदहस्त बना रहेगा। राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा। कला एवं लेखन के कार्य से जुड़े लोगों को उच्च सफलता प्राप्त होगी।
उपाय : आज पीपल के पांच पेड़ लगाएं।

वृश्चिक (Scorpio) आज बैंक में जमा पूंजी में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा। व्यापार में किसी परिजन का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। आपको शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ सकता है।  
उपाय: आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु (Sagittarius) आज दिन की शुरुआत व्यर्थ भागदौड़ भरी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न आ सकता है। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा। भोग विलास सामग्री पर अत्यधिक खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में झूठा आरोप लगा सकता है।
उपाय : आज श्री राम रक्षा कवच का पाठ करें।

मकर (Capricorn) आज नौकरी की तलाश पूरी होगी। मजदूरों के कार्य को कार्य करने को मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य लोगों को महत्वपूर्ण कार्य करने की जिम्मेदारी मिलेगी। जिससे कार्यक्षेत्र में उनका प्रभाव बढ़ेगा। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।  

उपाय : शिवलिंग पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius) आज कार्य क्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें। व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। यकायक कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी के बहकावे में न आए। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय: आज श्वेत रंग के कपड़े पहनने को प्राथमिकता दें।

मीन (Pisces) आज का दिन उन्नति कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र के संबंध में नवीन कार्य योजना आदि बनेगी तथा भविष्य में इसका अच्छा लाभ प्राप्त होने के योग बनेंगे। अपने साहस एवं पराक्रम और विवेक से अपनी विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाए।
उपाय : आज सूर्य उदय से लेकर सूर्यास्त होने तक नमक न खाएं।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

Related posts

जालंधर में मॉकड्रिल, भारी पुलिस बल तैनात

JALANDHAR : थाना नूरमहल की पुलिस ने 21 ग्राम हेरोइन के साथ 1 को किया काबू

जालंधर : होटल/मोटल/गेस्ट हाउस और सराय में बिना पहचान के किसी भी व्यक्ति के ठहरने पर लगा प्रतिबंध, जारी हुए आदेश