Daily Horoscope : आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज माता से अकारण मतभेद हो सकते है। भूमि संबंधी कार्य में हानि होने की संभावना है। व्यर्थ वाद विवाद से बचें। अन्यथा झगड़ा हो सकता है। कोई भी नया कार्य करने से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। पेट दर्द होने से कार्यक्षेत्र में असुविधा होगी। राजनीतिक विरोधी परास्त हो सकते हैं।
उपाय : आज शुक्र मंत्र का स्फटिक की माला पर 108 बार जाप करें।

वृषभ (Tauras) आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। ग्रह गोचर भाग्य विकास में सहायक है। विचार आधीन योजना को कार्य रूप देने में सफलता मिलेगी। अतीत के संबंध में नई पूजा का लाभ मिलेगा।
उपाय : आज निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें। ॐ अमृत लक्ष्म्यै नमः।

मिथुन (Gemini) आज कार्यक्षेत्र में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति छल कर सकता है। अतः आप बेहद सजग, सावधान सावधान रहे. नौकरी में आपकी बौद्धिक क्षमता के कारण कुछ साथी जलन का अनुभव करेंगे। राजनीति में प्रतिद्वंद्वी पर आपकी श्रेष्ठता सिद्ध होगी। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी।
उपाय : आज श्री राधे कृष्ण नमः मंत्र का जाप 108 बार करें।

कर्क (Cancer) आज दिन आपके लिए मिश्रित फल युक्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष रहेगा। परिस्थितियों कुछ अनुकूल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेगी। कार्य क्षेत्र में अपने वरिष्ठतम सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय : आज पिता का सम्मान करें। श्री विष्णु जी की पूजा करें।

सिंह (Leo) आज रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य संचालन करना शुभ रहेगा। साझेदारी के रूप में व्यापार करने के योग बन सकते हैं।
उपाय : श्री रामायण का पाठ करें।

कन्या (Virgo) आज आपका दिन उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। धैर्य पूर्वक कार्य करें। विरोधियों से सावधानी रखे। जब तक कार्य पूर्ण न हो जाए तब तक किसी से कार्य से संबंध में चर्चा न करें। अतिरिक्त परिश्रम से स्थिति में सुधार होगा। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की व्यक्तिगत समस्याएं बढ़ सकती हैं।
उपाय : आज माता लक्ष्मी जी के मंदिर में धन अथवा वस्त्र आदि भेंट करें।

तुला (Libra) आज लंबी समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। भूमि ,भवन, वाहन संबंधी कार्य में आने वाली बाधाएं कम होगी। अपने पराक्रम से नया कुछ कर दिखाने के लिए लालायित रहेंगे। परंतु प्रारंभ में संघर्ष कुछ अधिक करना पड़ेगा।
उपाय : आज भगवान श्री विष्णु जी की पीले फूल धूप दीप से पूजा करें।

वृश्चिक (Scorpio) आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। दिन की शुरुआत व्यर्थ भाग दौड़ के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा बेहद अच्छा कार्य किए जाने के बाद आपके उच्चाधिकारी से फटकार खानी पड़ सकती है। व्यापार में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं।
उपाय : आज पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करें।

धनु (Saggitarius) आज आपकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी। किसी पुराने मुकदमे से निजात मिलेगी। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता, सम्मान मिलेगा. व्यापार में जोखिम लेना लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय : आज श्री महालक्ष्मी यंत्र की कमल पुष्पों से पूजा करें।

मकर(Capricorn) आज का दिन सामान्यत: लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। आज रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में अविवाहित लोगों का विवाह होगा अथवा विवाह पक्का हो जाएगा। इष्टमित्रों की सहयोग से लाभ होगे। मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होने की संभावना है। फोर्स में सेवारत लोगों की पदोन्नति व धन वृद्धि के योग बनेंगे।
उपाय : आज चांदी का छल्ला धारण करें।

कुंभ (Aqarius) आज दिन आपके लिए उतार चढ़ाव युक्त होने की संभावना अधिक रहेगी। विरोधियों से सावधानी बरतें। अपने महत्वपूर्ण कार्य को सार्वजनिक न करें। समाज में तालमेल बनाकर रखें। अपनी गुप्त योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें।
उपाय : आज सुराख वाला तांबे का पैसा रहते पानी में बहाएं।

मीन (Pisces) आज रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। अपनी योग्यता व परिश्रम से आर्थिक स्थिति को सुधार बनाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र संबंध में शीघ्रता में कोई बड़ा निर्णय न ले। आध्यात्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उन्नति के साथ लाभ प्राप्त होगा।
उपाय : आज उगते हुए चंद्रमा को प्रणाम करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

Related posts

Jalandhar : नूरमहल में 85 साल के NRI ने सिर में गोली मारकर समाप्त की जीवन लीला

जालंधर : इलाके में युवक बेचता है नशा, मोहल्लेवालों ने किया यह हाल

मानव सहयोग स्कूल द्वारा सुरक्षित स्पर्श और असुरक्षित स्पर्श पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम