मशीनेक्स EXPO का आज तीसरा और आखरी दिन

जालंधर : शहर की न्यू ग्रेन मार्किट में चल रही मशीनेक्स EXPO का आज तीसरा और आखरी दिन है। बीते दो दिनों से चल रहे एक्सपो में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में लगभग 12000 के आस पास लोगों ने विजिट किया और आज रविवार का दिन है लगभग 8 हजार से 10 हजार आज विजिट होने की प्रबंधकों को उम्मीद है। एक्सपो के दूसरे दिन आम आदमी पार्टी से दीपक वाली और राजविंदर कौर थियाड़ा ने बतौर मुख्या अतिथि एक्सपो में विजिट किया। फोकल पॉइंट एक्सटेशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू और फार्च्यून कंपनी की तरफ से एमडी करमजीत सिंह विशेष तौर से उनके साथ थे।

हमारी टीम की तरफ से एक्सपो में आये कुछ इंडस्ट्री के लोगों से बात की,जोकि काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे थे। उनका कहना था कि प्रधान नरिंदर सग्गू और करमजीत सिंह का इंडस्ट्री में नई मशीनीकरण के लिए यह काफी अच्छा प्रयास है। ऐसी एग्ज़ीबिशन लगती रेहनी चाहिए। इसमें काफी कुछ सिखने को मिलता है। बाजार में काफी कुछ नया आ चूका है। जिसकी जानकारी हमें यहाँ आकर मिली। जो लोग अभी तक एग्ज़ीबिशन में नहीं पहुंचे आज रविवार के दिन जरूर पहुंचे और नई जानकारी हासिल करें।

Related posts

मानव सहयोग स्कूल के 3 छात्रों ने 5 लाख आवेदकों को पछाड़कर विश्व किशोर सांसद बनने का सफर किया तय

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से 1 दिन पहले जालंधर के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, PM भी निशाने पर

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस पर भव्य शोभा यात्रा आज, प्रशासन ने किए रूट डायवर्ट