देर से सोने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकता है नुकसान

दोआबा न्यूज़लाईन

नई दिल्ली : आजकल के समय में सभी की लाइफ व्यस्त हो गई है। ऐसी व्यस्त लाइफ में आजकल ज़्यादातर लोग देर रात तक जागने लगे है। इसके कारण लोगों के जीवन में बहुत तनाव आ गया है। सर्वे में पता चला है कि रात को एक बजे के बाद सोने वाले लोगों को ख़राब मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। तो आइये आज हम इसी विषय पर बात करेंगे, कि कैसे आप इसे मेंटेन कर सकते है।

ज़्यादातर मामलों में देर रात सोने से अक्सर नींद की कुल अवधि कम हो जाती है। हम कहेंगे कि गुणवत्तापूर्ण नींद की मियाद कम हो जाती है, यानी रैपिड आई मूवमेंट (आरईएम) नींद प्रभावित होती है। रैपिड आई मूवमेंट वाली नींद, नींद की वह अवस्था है जिसमें सबसे ज़्यादा सपने आते हैं, जो रात के दूसरे भाग के दौरान सबसे अधिक होता है। देर रात तक जागने पर रैपिड आई मूवमेंट (आरईएम) वाली गहरी नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

नींद कम लेने से व्यक्ति की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण कई बीमारियां लग जाती है। गहरी नींद की स्थिति जो कि रात एक बजे के बाद ही बन पाती है, उसके बनने और बने रहने के लिए कुछ पहले सो जाना ज़रूरी है। जो लोग रात एक बजे से पहले सो जाते हैं, वे आमतौर पर मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ होते है।

रात को लेट सोने से कई रोग लग जाते है, जैसे- हृदय रोग और मधुमेह। ख़राब नींद की आदतें सेहत को ख़तरे में डालने वाली स्थितियां बना सकती हैं, जैसे तनाव में वृद्धि, प्रेरणा में कमी, दिन में सक्रियता में कमी, अस्वास्थ्यकर भोजन का सेवन आदि।

अच्छी नींद लेने के लिए इन तरीको को अपनाएं

1- आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप समय पर सोने जाएं, साथ ही गुणवत्तापूर्ण नींद भी लें। इसके लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं। भूखे पेट या खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर न जाएं। ख़ासतौर पर, सोने से कुछ घंटे पहले भारी या बहुत ज़्यादा खाना खाने से
बचें।

2- सोने से पहले कुछ शांतिदायक गतिविधियां करना, जैसे नहाना या विश्राम तकनीक का प्रयोग करना, बेहतर नींद लाने में मदद कर सकता है।

3- अपने तनाव और चिंताओं का प्रबंधन करें। सोने से पहले अधिक सोचना आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है। सोने से पहले दिन में घटी अच्छी बातों के बारे में सोचें। पालथी लगाकर बैठें, आंखें बंद करके सांस की सामान्य गति पर ध्यान लगाएं, इसके बाद सोने जाएं।

सोने से पहले माहौल को शान्तमय रखना चाहिए, ताकि आप को आरामदायक नींद आ सके। अपने कमरे को ठंडा, अंधेरा और शांत रखें।
रात को रोशनी के संपर्क में आने से नींद आना मुश्किल हो सकता है। सोने से ठीक पहले प्रकाश उत्सर्जित करने वाली स्क्रीन जैसे टीवी, मोबाइल और लैपटॉप के इस्तेमाल से बचें।

Related posts

ऐसा करने से स्वस्थ रहेंगे आपके बाल, अपनाएं ये तरीके

साइबर अपराध का बढ़ रहा स्तर, आपको भी सता रहा है इसका डर तो इन उपायों को अपनाकर रखें ख़ुद को सुरक्षित

बरसात के मौसम में कपड़ों से सीलन की स्मेल को ऐसे करें दूर, नमी के कारण हो सकता है फंगल इंफेक्शन