शादी के बंधन में बंधने जा रहा है पंजाब का ये हॉकी खिलाड़ी, जानें कौन है दुल्हनिया…

दोआबा न्यूज़लाईन

पंजाब: पंजाब के ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी आकाशदीप जल्द शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं। बता दें कि खिलाड़ी आकाशदीप सिंह की शादी भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक के साथ 15 नवंबर को होने जा रही है। मोनिका मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत के गोहाना खंड के गांव गामड़ी की रहने वाली हैं। वहीं आकाशदीप सिंह मूल रूप से तरनतारन, खडूर साहिब के गांव वीरोवाल के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार आज दोनों की जालंधर के एक निजी रिजॉर्ट में सगाई हुई है। जबकि शादी 15 नवंबर को लांडरा सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में शादी होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आकाशदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। इनकी नियुक्ति बीते साल पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा की गई थी। वहीं मोनिका मलिक भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।

बताते चलें कि आकाशदीप सिंह हॉकी ने 2014 में दक्षिण कोरिया में आयोजित 17वें एशियन गेम्स में खेलते हुए कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा उन्हें हॉकी विश्व लीग राउंड-2015 में भी जगह मिली, जिसमें उन्होंने जीत का परचम लहराया था। वह भारत के बड़े ओलिंपियन के तौर पर भी जाने जाते हैं।

Related posts

फिरोजपुर मंडल द्वारा पार्सल कार्यालयों में 15 दिनों के लिए चलाया गया एक विशेष पार्सल जांच अभियान

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला ने तोड़ा दम, पति की हालत गंभीर, बेटा भी घायल

शादी में पटाखे और आतिशबाजी चलाना दूल्हे को पड़ा महंगा, दर्ज हुई FIR