दोआबा न्यूज़लाइन
मेष राशि : आज कला अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों का विशेष सफलता एवं सम्मान मिलेगा। आपको नौकरी प्राप्त होगी किसी सरकारी योजना की जिम्मेदारी आपको मिल सकती हैं।
आज का मंत्र- चंद्रमा के यंत्र की पूजा करें।
वृष राशि : आज कार्य क्षेत्र में अकारण वाद विवाद हो सकता है। आप अपनी भावनाओं पर संयम रखें. और खुद पर अंकुश लगाए। नौकरी में स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं।
आज का मंत्र-पेठा धर्म स्थान में दान करें।
मिथुन राशि : आज अचानक कोई लंबी यात्रा विदेश यात्रा हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में विवाद बढ़ सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों के प्रति श्रद्धा में कमी होगी।
आज का मंत्र-साफ सुथरे कपड़े पहने।
कर्क राशि : आज नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। उद्योग धंधे के विस्तार की योजना सफल होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग हैं।
आज का मंत्र-श्री हनुमान जी को गुड और चूरमे का भोग लगाएं।
सिंह राशि : आज दिन की शुरुआत किसी तनाव के साथ होगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में परिश्रम कीस्थिति रहेगी। अपने धैर्य को बनाए रखें।
आज का मंत्र- आज अपने रक्त संबंधियों से बराबर चांदी लेकर बहते पानी में बहाएं।
कन्या राशि : आज कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा। शरीर में आलस्य बना रहेगा। राजनीति में अभिरुचि बढ़ेगी। किसी कार्य के बनते बनते विघ्न आ सकता है। व्यापार में भाग दौड़ अधिक रहेगी।
आज का मंत्र– आज श्री हनुमान जी की आराधना करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
तुला राशि : आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ बनी रहेगी। यात्रा में अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा आपका सामान गुम अथवा चोरी हो सकता है।
आज का मंत्र- आज परिवार के सदस्य से बराबर पीले रंग की कौड़ियां एकत्र करके बहते पानी मे बहाएं।
वृश्चिक राशि : नौकरी में पदोन्नति होने का शुभ समाचार मिलेगा। खेल की दुनिया से जुड़े लोगों को उच्च सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपकी कार्यशैली चर्चा का विषय बन सकती है।
आज का मंत्र-आज शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें।
धनु राशि : आज कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आकारों आपसे उलझ सकता है। आपको उससे उलझने के बजाय बचाव का मार्ग तलाशना होगा। इसके लिए खुद को पहले से तैयार रखें।
आज का मंत्र– सूर्य मंत्र का जाप करें। बुजुर्गों की सेवा करें।
मकर राशि : आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है। जिससे आपका वर्चस्व बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। व्यापार में आप अपनी अच्छी उन्नति करेंगे।
आज का मंत्र- ॐ ब्रह्म बृहस्पति नमः मंत्र का 108 बार हल्दी की माला पर जाप करें।
कुंभ राशि : आज राजनीति में आपको महत्वपूर्ण दायित्व मिलेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।
आज का मंत्र-अपने परिजनों से एक-एक नारियल लेकर बहते पानी में बहाएं।
मीन राशि : आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। व्यापार में लग्न एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करें।
आज का मंत्र– श्री हनुमान चालीसा का 5 बार पाठ करें और बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195