79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर तिरंगे के रंग में रंगे फिरोजपुर मंडल के ये रेलवे स्टेशन

दोआबा न्यूजलाइन

फिरोजपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिरोजपुर मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को सजाने को लेकर मंडल ने एक सुचना जारी की है। आदेश के अनुसार फिरोजपुर मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों को दिनांक 13 से 16 अगस्त तक के लिए तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया है।

इसी कड़ी में मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों अमृतसर, जालंधर सिटी, फिरोजपुर कैंट, फगवाड़ा, मोगा, ब्यास, मुक्तसर, कपूरथला आदि को तिरंगे के रंग वाली लाइटों से सजाया गया हैं। तिरंगे के रंग में रंगे हुए ये रेलवे स्टेशन बहुत खुबसूरत लग रहे हैं तथा आने-जाने वाले यात्रियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। स्टेशन की सजावट बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ–साथ स्थानीय लोगों को भी आकर्षित कर कर रही हैं।

Related posts

पंजाब के वाहनों की हिमाचल में बढ़ी एंट्री फेस के विरोध में पंजाब -हिमाचल बॉर्डर पर लगा धरना, पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक के अगले दिन HC को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में अगले 2 दिन फिर मौसम लेगा करवट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट